
रीवा, जिले के मनगवां थाना अन्तर्गत धवइयां गांव में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया. जिसे आनन-फानन संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है जहा उसका उपचार चल रहा है. युवक अपने ससुराल बच्ची को लेने पहुंचा था, जहा पति-पत्नी के बीच विवाह हुआ और संदिग्ध अवस्था में युवक आग से झुलस गया. यह जांच का विषय है युवक आग से कैसे झुलसा.
जानकारी के मुताबिक दिनेश कोल सेमरिया थाना क्षेत्र के कोटर अबेर गांव का निवासी है. वह अपने ससुराल धवइयां आया था. बताया गया है कि वह पत्नी से अपनी छोटी बच्ची को घर ले जाने की बात कह रहा था. पत्नी ने बच्ची को भेजने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान दिनेश आग से झुलस गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे गंभीर हालत में रीवा लाया गया. यहां बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है. मनगवां थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके.
