अपहृत नाबालिग दस्तयाब, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 

सीधी। थाना रामपुर नैकिन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में अपहृत नाबालिग को दस्तयाब कर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार दिनांक 01 जुलाई 2026 को फरियादी ने सूचना दी कि उसकी 17 वर्ष 02 माह की नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए चली गई है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है। सूचना पर थाना रामपुर नैकिन में, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना एवं सतत पतासाजी के दौरान दिनांक 02 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को ग्राम सोनतीर करौदहा, थाना कमर्जी से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया । बालिका के कथनों एवं विवेचना के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 96 बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को दिनांक 03 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्रवाई उपरांत दिनांक 04 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उनि मोतीलाल रावत, सउनि अजीत कुमार पाण्डेय एवं आरक्षक महेन्द्र तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

1.254 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, 12,500 का माल जब्त

Sat Jul 4 , 2026
सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सिहावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल नेतृत्व, […]

You May Like