
मर्ग जांच में खुलासा: पति, सास, ससुर पर प्रकरण दर्ज
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम निगरी निवासी एक नवविाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका ने दहेज लोभियों की प्रताडऩा से तंगा आकर आत्महत्या की थी। जिसके बाद पुलिस ने पति, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर ने बताया कि बेलखेड़ा थाने में 23 जनवरी को संतोष झारिया 45 वर्ष निवासी ग्राम निगरी ने सूचना दी थी कि कि उसने अपनी बेटी दीपिका झारिया उम्र 19 वर्ष की शादी माह जून 2024 में ग्राम कूड़ा टम्पाल बेलखेड़ा निवासी राहुल झारिया के साथ हिन्दू रीति से किया था उसकी बेटी ससुराल में रहकर तीन चार बार आई गयी सभी बात ठीक होना बतायी थी। 22 जनवरी को बेटी दीपिका ने चूहा मार दवाई खा ली थी जिसकी मौत हो गई थी। मर्ग जांच के दौरान मृतिका श्रीमती दीपिका झारिया के मायके पक्ष के कथन लिये गये जो पाया गया कि ससुराल में पति राहुल झारिया, ससुर मकुेश झारिया, सास विनीता झारिया दहेज को लेकर प्रताडि़त करते थे जिससे परेशान होकर दीपिका झारिया ने आत्महत्या की थी। पति राहुल झारिया, ससुर मकुेश झारिया, सास विनीता झारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
