बंगलादेश अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 39 रनों से हराया

दुबई 17 दिसंबर (वार्ता) जवाद अबरार (49), रिफत बेग (36), कलाम सिद्दीकी (32) के बाद शहरयार अहमद और इकबाल हुसैन इमोन (तीन-तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में श्रीलंका को 39 रनों हरा दिया।

आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की पूरी टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 46.3 ओवरों में 225 के स्कोर पर सिमट गई। बंगलादेश के लिए जवाद अबरार ने 36 गेंदों में (49), रिफत बेग 48 गेंदों में (36), कलाम सिद्दीकी 60 गेंदों में (32), कप्तान अजीजुल हकीम ने 48 गेंदों में (29) और फरीद हसन 40 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के लिए कविजा गमागे ने चार विकेट लिये। वीरन चामुदिथा, रसिथ नीमसारा को दो-दो विकेट मिले। दुलनिथ सिगेरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को बंगलादेश ने 49.1 ओवर में 186 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला 39 रनों से जीत लिया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थ्री और उसने 44 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। विरान चामुदिथा (12), किथमा विथानापथिराना (शून्य), दिमंथा महाविथान (13) और कविजा गमागे नौ रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा और चमिका हीनतिगाला की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े। 27वें ओवर में शहरयार अहमद ने विमथ दिनसारा (17) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। दुलनिथ सिगेरा (14) और सेठमिका सेनेविरत्ने चार रन बनाकर आउट हुये। आदम हिल्मी 38 गेंदों में (39) रन बनाकर आउट हुये। 50वें ओवर की पहली गेंद पर साद इस्लाम ने रसिथ निमसारो (12) को आउटकर श्रीलंका की पारी को 186 के स्कोर पर अंत कर दिया।

बंगलादेश के लिए शहरयार अहमद और इकबाल हुसैन इमोन ने तीन-तीन विकेट लिये। सामिउन बसीर को दो विकेट मिले। अजीजुल हकीम और साद इस्लाम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

शहर की गलियों में तेंदुआ! 5 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित पकड़ा

Wed Dec 17 , 2025
मंदसौर: शहर के संजीत नाका क्षेत्र स्थित घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक बस्तियों में घुस आया। तेंदुए को गलियों और मकानों की छतों पर दौड़ते हुए देखा गया, जिससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया। […]

You May Like