फव्वारा चौक पर योग शिक्षक अचेत, चौकी प्रभारी ने सीपीआर देकर बचाई जान

नीमच। शहर के फव्वारा चौक पर शुक्रवार को एक 65 वर्षीय योग शिक्षक अचानक अचेत होकर गिर गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे कंजार्डा चौकी प्रभारी श्यामलाल कुमावत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी जान बचाई।

जवाहर नगर निवासी योग शिक्षक फव्वारा चौक से गुजर रहे थे, तभी वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे। उपनिरीक्षक कुमावत ने तुरंत बुजुर्ग की गंभीर हालत और उनकी थम रही सांसों को पहचान लिया।

एसआई कुमावत ने बिना किसी देरी के सडक़ पर ही बुजुर्ग को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन देना शुरू कर दिया। उनके सीने को पंप करने से बुजुर्ग की सांसें वापस लौट आईं। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना, अपने निजी वाहन से उन्हें तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि यदि 2-4 मिनट की भी देरी होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

अस्पताल में उपचार के बाद योग शिक्षक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिसकर्मी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की सूझबूझ से उनके परिवार को बड़ी क्षति से बचाया जा सका।

प्रशिक्षण में मिली प्राथमिक सीख आज आई काम

कंजार्डा चौकी प्रभारी श्यामलाल कुमावत ने बताया कि वर्दी पहनने का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली प्राथमिक चिकित्सा की सीख आज किसी के काम आई, यह उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि का विषय है।

Next Post

बेटे ने दो दोस्तों के साथ घर में की चोरी, तीनों गिरफ्तार

Fri Feb 20 , 2026
नीमच। नीमच के हनुमंतिया व्यास में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी गाड़ी चोरी की रिपोर्ट लिखवाई और पुलिस जांच में उसका अपना ही 19 साल का बेटा चोर निकला। फरियादी जितेंद्र नागदा ने कुछ दिनों पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like