जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि भोलानगर स्थित खेरमाई माता मंदिर के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे रंजीत उर्फ लाला चौधरी पिता शारदा चौधरी निवासी सिन्धी कैम्प, को घेराबंदी कर दबोचा गया।
जब पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से कमर में दाहिनी तरफ एक पिस्टल खोंस रखी मिली। इसके अलावा, उसके लोअर की बाईं जेब से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी रंजीत उर्फ लाला चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध हथियार कहां से खरीदकर लाया था और उसकी क्या प्लानिंग थी।
