छिंदवाड़ा कफ सीरप मामला: हाईकोर्ट से डॉक्टर की जमानत अर्जी खारिज

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने छिंदवाड़ा के बहुचर्चित जहरीले कफ सीरप कांड में आरोपी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस ठाकुर की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।

आवेदक परासिया निवासी डॉ. ठाकुर ने दावा किया था कि वे 45 वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें कफ सीरप में मिलावट की कोई जानकारी नहीं थी और न ही निर्माता या वितरक से उनका कोई संबंध था। उनका कहना था कि बच्चों की मौत प्रतिबंधित दवा से नहीं, बल्कि सीरप में पाए गए जहरीले तत्व डायथिलीन ग्लाइकोल के कारण हुई। राज्य शासन की ओर से जमानत अर्जी का कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया गया कि चार वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रतिबंधित दवा लिखना गंभीर लापरवाही का परिचायक है। मामले में प्रारंभिक साक्ष्य मजबूत हैं तथा आरोपी की भूमिका अत्यंत गंभीर है। ऐसे संवेदनशील प्रकरण में जमानत से जनविश्वास प्रभावित होगा। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक निर्देशों के बावजूद चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली दवा लिखी गई, इसके गंभीर परिणाम सामने आए और कई मासूमों की जान चली गई।

Next Post

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल में अभिषेक कुमार की दमदार शुरुआत

Tue Jun 9 , 2026
लखनऊ, 09 जून (वार्ता) पंचकूला के 24 वर्षीय अभिषेक कुमार ने त्रुटिरहित पांच-अंडर 65 का कार्ड खेलकर लखनऊ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 25 लाख रुपये इनामी राशि वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल के पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली। शॉटगन […]

You May Like