इंदौर बायपास से सिटी फॉरेस्ट तक लिंक रोड निर्माण में बाधक पर रिमूव्हल कार्रवाई

इंदौर: दिनांक 22 अगस्त 2026। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में सड़क विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ निर्माण कार्यों में बाधक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

इसी क्रम में झोन क्रमांक 19 के अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत ₹29.52 करोड़ की लागत से इंदौर बायपास स्थित होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक लगभग 2.40 किलोमीटर लंबी एवं 30 मीटर चौड़ी लिंक रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

भवन अधिकारी श्री वैभव देवलासे ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य में बाधक अवैध निर्माण को हटाने के लिए नगर निगम की रिमूव्हल टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 08 बाउंड्रीवाल, 02 पक्के आरसीसी स्ट्रक्चर एवं 01 दुकान को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी श्री वैभव देवलासे, भवन निरीक्षक श्री सचिन गेहलोत एवं अन्य उपस्थित थे।

Next Post

ग्वालियर के कुछ इलाकों में लम्पी वायरस फैलने की खबर

Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर के कुछ इलाकों में लम्पी वायरस फैलने की खबर है, हालांकि प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों के मुताबिक कई गाय इसकी चपेट में आ गई है। गाय के पूरे शरीर में फोडे निकल रहे हैं और भयंकर बदबू आ रही है […]

You May Like