बारात से लौट रही ऑटो पलटी एक की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक अनियंत्रित ऑटो वाहन आज दोपहर पलट गई, जिसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ऑटो में 20 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार टिकरी के प्रजापति समाज की बारात मझौली से वापस लौट रही थी, तभी मड़वास थाना के समीप रामपुर के पास ऑटो चालक की लापरवाही के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में रामकृपाल प्रजापति पिता बच्चन प्रजापति 60 वर्ष निवासी टिकरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन बाराती घायल हो गए। घायलों में श्रीनाथ जोगी, लालमन प्रजापति, मनोहर प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, छविलाल प्रजापति, राममनोहर प्रजापति, मनबोध प्रजापति, मनबहोर प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, शेषमणि प्रजापति, सोनेलाल प्रजापति, रामकेशव साकेत, श्यामू साहू, रामलखन प्रजापति, खुशी प्रजापति शामिल हैं। इनमें श्रीनाथ जोगी, लालमन प्रजापति को गहरी चोंटे आने से रीवा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार मड़वास राजेश पारस, पटवारी शिव प्रताप सिंह और संतोष साकेत भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी

Tue Apr 21 , 2026
हैदराबाद, 21 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”किसी एक फ़्रेचाइज के लिए 100 मैच खेलना बड़ी बात है। मैंने कभी नहीं सोचा […]

You May Like