हाइवे पर वारदात : कैश लॉकर को काटकर नगदी 4.16 लाख ले गए चोर

जबलपुर: बैंक डकैती के बाद अब चोरों ने खितौला पुलिस को बड़ी चुनाती दी। खितौला थाना अंतर्गत एनएच 30 हाइवे पर चोरों ने किराए के मकान मेें चल रहे ऑफिस में धावा बोलते हुए कैश लॉकर काटकर नगदी 4 लाख 16 हजार 115 रूपये पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरेां के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम श्याम प्रकाश गुप्ता 27 वर्ष निवासी निवासी खितौला मोड ने लिखित शिकायत की कि वह इंस्टाकार्ड सर्विसिस में कार्यरत है। उसका आफिस खितोला मोड एनएच 30 पर किराये मकान में संचालित है। शनिवार रात दिलीप यादव निवासी खितौला ने आफिस को बंद किया था। रविवार सुबह 5 बजे कर्मचारी अमित ढीमर निवासी गुरजी, पहुंचा तो चोरी का पता चला।

सिस्टम बंद, डीव्हीआर, नेटवर्क सिस्टम गायब अमित पहुंचा तो शटर की कुडी नहीं खुल रही थी उसने हिलाकर देखा तो कुंडी खुल गई। हिलाने पर कुंडी खुल गयी तो सागर ने अंदर जाकर देखा सिस्टम बंद पडे थे। सिस्टम चालू करने के बाद नेटवर्क कनेक्ट न होने से सागर ने राउटर चैक किया तो देखा कि डीव्हीआर एवं नेटवर्क सिस्टम गायब था।
रोशनदान की रॉड काटकर घुसे चोर
शंका होने पर कैशरूम में जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि कैश लॉकर मे रखे नगद 4 लाख 16 हजार 115 रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर रोशनदान की रॉड काटकर अंदर घुसकर कैश लॉकर को काट कर नगदी रूपये चोरी कर ले गया है।
इनका कहना है
चोर ऑफिस से नगद 4.16 लाख रूपए चुराकर ले गए है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
अर्चना जाट, खितौला थाना प्रभारी

Next Post

चांदी के सिक्के सामेत सोने के जेवरात चोरी

Mon Aug 25 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत सीओडी कॉलोनी मेंं चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र 30 चांदी के सिक्के समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक शिवांशु राठौर 32 वर्ष निवासी गुलमोहर पार्क संजीवनी नगर सीओडी कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अगस्त को […]

You May Like