रीवा में पकड़ाया अवैध असलहों का जखीरा, 8 पिस्टल व जिंदा कारतूस, 15 मैगजीन बरामद, 2 सप्लायर गिरफ्तार

रीवा, रीवा पुलिस ने नशे के बाद अब अवैध असलहों पर बडा प्रहार किया है. एसपी के निर्देश में पुलिस टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सप्लायरों के कब्जे से 8 नग पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 15 नग मैग्जीन बरामद किया है. आरोपियों से पूंछताछ कर पूरे नेटवर्क को पकडऩे में रीवा पुलिस लगी हुई है. रीवा प्रवेश द्वार चोरहटा बाईपास के पास आरोपियों को पुलिस की टीम ने धरदबोचा.

फिलहाल इतनी बडी संख्या में हथियारों के मिलने पर पुलिस के साथ साथ अब एटीएस व आईबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी रीवा पहुंची है और पकडे गए सप्लायरों से पूंछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि यह खेप मध्यप्रदेश के धार जिले से लाई गई थी जिसे सप्लायर बस के जरिए राजधानी भोपाल से रीवा ला रहे थे. हालांकि हथियारों की खेप रीवा लाने के पीछे सप्लायरों के क्या मंसूबे थे यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. दरअसल यह पूरी कार्यवाही आईजी गौरव राजपूत को मिलने इनपुट के आधार पर एसपी गुरूकरण सिंह के निर्देशन में गठित टीम में शामिल सीएसपी रितु उपाध्याय, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह व सायबर उपनिरीक्षक म्रगेन्द्र सिंह नें की है. कार्यवाही के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इनपुट मिला था कि राजधानी भोपाल से रीवा आ रही एसी कोच बस में हथियारों के सप्लायर अवैध हथियार की बडी खेप लेकर रीवा आ रहे है. पहले से अलर्ट टीमों ने जैसे ही बस रीवा पहुंची उसकी घेराबंदी कर ली और उसमें सवार दो सप्लायरों को पकडा, जिनकी तलाशी के दौरान मौके से कुल 8 नग पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 15 नग मैग्जीन बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक पकडे गए सप्लायरों की पहचान रोशन गुप्ता निवासी अमहिया व मंजर अंसारी उ$र्फ प्यूष निरालानगर विश्वविद्यालय के रूप मे की गयी है. बताया गया कि आरोपी संभवत: हथियारों की खेप इन्दौर व धार जिले से रीवा में खपाने ला रहे थे. बता दें कि यह कार्यवाही रीवा संभाग में अब तक की सबसे बडी कार्यवाही मानी जा रही है.

Next Post

बस स्टेशन चौराहे पर प्रतिमा स्थापना के विरोध में जयस का धरना-प्रदर्शन

Mon Jul 20 , 2026
निवाली। नगर परिषद निवाली द्वारा पूर्व से प्रस्तावित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को बस स्टेशन चौराहे पर स्थापित किए जाने के बाद जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) इकाई ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जयस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं […]

You May Like