गोयल से मिले उज़्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग एवं व्यापार मंत्री लाज़िज़ कुद्रातोव

नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) भारत की यात्रा पर आये उजबेकिस्तान के निवेश, उद्योग एवं व्यापार मंत्री लाज़िज़ कु्द्रातोव ने सोमवार को यहां वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार, निवेश, औषधि उद्योग, संपर्क (कनेक्टिविटी), डिजिटल प्रौद्योगिकी तथा विनिर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

श्री गोयल ने इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने उपरोक्त क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाकर भारत-उज़्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘ मुझे विश्वास है कि हमारी निरंतर मजबूत होती साझेदारी व्यवसायों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और दोनों देशों की साझा समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”

वाणिज्य मंत्री गोयल ने दिन में राजधानी में उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित भारत-उज़्बेकिस्तान बिज़नेस फ़ोरम में मुख्य वक्तव्य दिया। इस अवसर पर श्री कुद्रातोव भी उनके साथ थे।

श्री गोयल ने कहा , ‘ भारत-उज़्बेकिस्तान साझेदारी हमारे दोनों देशों के व्यवसायों को एक-दूसरे के साथ गहन सहयोग और सहभागिता के अनेक अवसर प्रदान करती है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नई ऊर्जा और गति आई है, जिसे हम अधिक व्यापार, व्यावसायिक सहयोग, रोजगार सृजन और परस्पर निवेश में परिवर्तित कर सकते हैं।”

 

 

Next Post

दतिया की जनता का जनादेश भाजपा सरकार के लिए चेतावनी: नायक

Mon Aug 3 , 2026
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे भाजपा सरकार के लिए बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया […]

You May Like