धार, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में गणपति घाट के पास एक जीप और कार की भिडंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन की नई सड़क पर ग्राम पलाश के पास कल देर रात एक कार सामने से आ रही जीप से टकरा गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को वाहन 108 और एंबुलेंस से मानपुर और धामनोद के अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Post
स्वास्थ्य अधिकारी दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tue Feb 25 , 2025
शिवपुरी, 25 फरवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को अपने ही विभाग की एक महिला अधिकारी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

You May Like
-
7 months ago
मुरम-स्ट्रेक्चर लगा कर रहे थे कब्जा, एफआईआर दर्ज
-
9 months ago
बकायादार 6 प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने जड़ा ताला
-
1 year ago
विवादास्पद बयान पर फिर उलझे मंत्री विजय शाह
-
8 months ago
सांसद भारत सिंह ने कन्वेंशन सेंटर का जायज़ा लिया
