50 % से अधिक अभिभावकों ने की सहभागिता

सतना:राज्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम घोषणा के उपरांत मंगलवार को शिक्षक अभिभावक मीटिंग का उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट वन में आयोजन किया गया ।जिसमें 700से अधिक अभिभावकों ने सहभागिता कर अपने बच्चों के प्रगति पत्रकों का अवलोकन किया साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से विद्यालय हितार्थ आवश्यक सुझाव भी लिए।

29 कक्षाओं में कक्षा अध्यापकों ने पालकों से बिंदुवार चर्चा कर छात्रों की विषय वार प्रगति बताई। विद्यालय प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने प्रत्येक कक्षा में जाकर अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। गृह परीक्षा प्रभारी डॉ रामानुज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट वन में इतनी सफल पेरेंट्स टीचर मीटिंग संपन्न हुई जिसमें पचास फीसदी से अधिक अभिभावकों ने सहभागिता की।

Next Post

मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त लोकतंत्र के रूप में नयी ऊँचाइयाँ छू रहा : रेखा

Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों कपिल मिश्रा, परवेश साहिब सिंह और आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी 75वीं वर्षगाठ पर बधाई दी। श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा “विकसित भारत के पथप्रदर्शक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की […]

You May Like