रविवार को मनाया जाएगा सांख्यिकी दिवस

नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय रविवार 29 जून को 19वां सांख्यिकी दिवस मनाएगा।

सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी रहे प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर यह दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिवस का मकसद राष्ट्रीय विकास के लिए सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह कल यहां अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष प्रो. राजीव लक्ष्मण करंदीकर और एमओएसपीआई सचिव डॉ. सौरभ गर्ग भी संबोधित करेंगे।

मंत्रालय राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 700 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

 

Next Post

बिना डिग्री इलाज करने वाले फर्जी डाक्टर को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Sat Jun 28 , 2025
रतलाम। करीब ग्यारह वर्ष पहले तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पेन्द्र शर्मा द्वारा पकडे गए एक फर्जी डाक्टर को न्यायालय ने दो वर्ष के कठोर कारावास और चार हजार रु. के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार,17 नवंबर 2014 को तत्कालीन सीएमएचओ डा. पुष्पेन्द्र शर्मा,जिला स्वास्थ्य […]

You May Like