भाजपा नेता के चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या

बीना। खिमलासा भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह राजपूत के चचेरे भाई प्रमोद सिंह राजपूत (27 वर्ष) की चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे बसारी टोल नाके से पहले हुई। जानकारी के अनुसार, प्रमोद राजपूत (पिता जगत सिंह राजपूत) अपने दोस्त राहुल कुर्मी के साथ क्रेशर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें चार अज्ञात लोग मिले। प्रमोद और राहुल जब वहां से निकलकर मेन रोड पर आगे पहुंचे तो वही चारों लोग दोबारा उनके सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शी दोस्त राहुल ने बताया कि प्रमोद ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक चाकू निकालकर प्रमोद के सीने पर तीन से चार बार वार कर दिए। प्रमोद मौके पर ही गिर पड़े। सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए जब तक राहुल कुछ समझ पाते, सभी आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। राहुल ने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है।थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Post

हवा भरते समय टायर फटने से युवक घायल

Sat Dec 6 , 2025
रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना अन्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम को बस के टायर में हवा भरते समय अचानक धमाका हुआ. जिससे हवा भर रहा युवक हवा में उछल गया और उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटे आई है. जिसे आनन-फानन उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like