नशा: एक घातक दुर्व्यसन, इसे ना करने की दिलाई गई शपथ 

टीकमगढ़ । आज अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रकृति सेवा संस्थान समिति के तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंसोरिया रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल त्रिपाठी ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट रघुवीर सिंह तोमर , एडवोकेट वीरेन्द्र दीक्षित, एडवोकेट मनीष यादव सहित एडवोकेट अचला वर्मा रही ।

अनुज चंसोरिया ने कहा कि नशा आज हमारे समाज के लिए बहुत ही गंभीर समस्या बन चुका है एक बार नशे की लत अगर किसी व्यक्ति को लग जाती है तो वह चाहते हुए भी इसे छोड़ नहीं पाता ऐसे में व्यक्ति के सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को नशे से बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जब नशीली आंखें, बदबू से भरा मुख, लड़खड़ाते कदम, कीचड़ से सना शरीर वाले व्यक्ति दिखाई पड़ते हैं तो एक अच्छे मानव की आत्मा उसके हृदय को कचोटती है वह सोचता है की मदिरा का सेवन मानव को मानव नहीं रहने देता।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट अनिल त्रिपाठी ने कहा एक बेहतर जिन्दगी के लिए सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहे ओर नशा ना करने का संकल्प ले।

Next Post

बारिश से चीना बंबा के पास सड़क धंसी, हादसे का खतरा बढ़ा

Thu Jun 26 , 2025
दतिया। सेंवढ़ा स्टेट हाईवे पर चीना बम्बा के पास सड़क एक बार फिर जानलेवा बन गई है। तेज बारिश से सड़क एक ओर से बुरी तरह धंस गई है। दूसरी ओर की रेलिंग हवा में झूल रही है। नीचे की ज़मीन पूरी तरह खिसक चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना […]

You May Like