राहतगढ़ बस स्टैंड पर बनेगा हॉकर्स जोन

सागर। सागर नगर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में हॉकर्स जोन बनाए जाने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया गया। मालूम हो कि शहर के विभिन्न स्थानों पर बीच सड़क एवं सड़क किनारे हाथ ठेले और दुकानें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि राहतगढ़ बस स्टैंड के आसपास लगे ठेले एवं दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए शीघ्र हॉकर्स जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि हॉकर्स जोन बनने से दुकानदारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान मिलेगा और सड़कों पर अतिक्रमण कम होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकेगी।

इस दौरान उन्होंने यातायात डीएसपी मयंक चौहान एवं उनकी टीम को भी निर्देश दिए कि नगर निगम के अमले के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से इस कार्य को पूर्ण करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Next Post

आप के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में होंगे शामिल

Fri Apr 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का फैसला किया है। आप के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन में […]

You May Like