मेजा-अदवा डैम के फिर खोले गए गेट, पहली बार सिरसी बांध के खुले 7 गेट

रीवा, एक सप्ताह से जिले में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते चारो तरफ पानी ही पानी है. रीवा एवं यूपी-मिर्जापुर के डैम लबालब हो चुके है. जल स्तर बढऩे पर पहली बार बाणसागर डैम के तीन गेट 50 से.मीटर तक खोल दिये गये है. इसी तरह यूपी के सिरसी बांध का 7 गेट पहली बार खोला गया है. यूपी में हो रही भारी बारिश से मेजा डैम के 7 और अदवा डैम के 2 गेट खोल दिये गये है. जिससे बेलन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है और 20 हजार क्यूसेक पानी टमस नदी में आ रहा है. वही रीवा के बकिया बराज के 10 एवं बीहर बराज के 3 गेट खुले है जिसका पानी सीधे टमस नदी में पहुंच रहा है. हाल ही में तेज बारिश के चलते टमस नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई थी और आधा सैकड़ा से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हुए. जिले के सिंचाई का प्रमुख स्रोत बाणसागर बांध का जल स्तर अधिकतम 341.64 मीटर के नजदीक पहुंच गया है. बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए 24 अगस्त को इसके 3 गेट 50 सेंटीमीटर तक खोले गए हैं. जिसका पानी सोन नदी में जा रहा है.

जिले में अब तक 483.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में 25 अगस्त को 18.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस दिन तहसील जवा में 42 मिलीमीटर तथा सिरमौर में 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 483.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 515.3 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 519.3 मिमी, गुढ़ में 798 मिमी, सिरमौर में 467.4 मिमी, त्योंथर में 297 मिमी, सेमरिया में 414 मिमी, मनगवां में 347 मिमी और जवा में 510 मिमी वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 730.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी. रीवा जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिमी है.

Next Post

जाली फर्म बना, फर्जी कोटेशन से लाखो का लोन लिया

Tue Aug 25 , 2026
रतलाम। फर्जी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक से 17 लाख रुपए का ऋण हासिल कर उसका गलत इस्तेमाल करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी जाकिर हुसैन को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी पर […]

You May Like