शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक फिसला

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक फिसला

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 64.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,716.20 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक छह महीने के निचले स्तर पर हैं। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.04 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.81 फीसदी नीचे बंद हुआ। सेक्टर आधारित समूहों में रसायन समूह का सूचकांक 2.31 फीसदी टूट गया। ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी समूहों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट रही।

बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। धातु, फार्मा, मीडिया और स्वास्थ्य समूहों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर पौने तीन प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का सवा दो प्रतिशत गिर गया। टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट में रहे।

आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और पावरग्रिड के शेयर भी नीचे रहे। अडानी पोर्ट्स का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सन फार्मा, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक में एक प्रतिशत के आसपास बढ़त रही। एनटीपीसी, ट्रेंट और इंडिगो के शेयरों में भी तेजी रही।

.....

Next Post

हिन्द महासागर में सबसे पहले मदद का हाथ बढाने वाला भारत पसंदीदा सुरक्षा साझेदार : राजनाथ

Tue Sep 29 , 2026
नयी दिल्ली ,29 सितंबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में आपदा या संकट के समय सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाले तथा पसंदीदा सुरक्षा साझेदार की भूमिका निभा रहा है लेकिन रणनीतिक स्थिति के मद्देनजर उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ रही है […]

You May Like