बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जुन्नारदेव पुलिस ने चोरी की 6 बाइक की बरामद

छिंदवाड़ा। बाइक चोरी के मामले में जुन्नारदेव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 6 बाइक बरामद करने में साफलता हासिल की है. वहीं बाइक चोरी के मामले में लिप्त दो आरोपी फरार है पुलिस फरार दोनों आरोपी की तलाश करने में जुटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुन्नारदेव निवसी देवेन्द्र नागवंशी ने जुन्नारदेव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया था कि 20 नवंबर की रात उसने अपनी होण्डा ड्रीम युगा बाइक क्रमांक एमपी 28 एमवाय 6503 को घर के सामने खड़ा किया था, देर रात अज्ञात चोरी उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए. वहीं ग्राम मोयारी निवासी नरेन्द्र साहू ने भी 4 अक्टुंबर को शिकायत दर्ज कराया था कि वह किसी काम के चलते जुन्नारदेव बाजार गया था तब अज्ञात चोरी उसकी बाइक क्रमांक एमपी 28 एमजेड 6032 चोरी कर फरार हो गया. उसने बाइक की तलाश भी की लेकिन उसे बाइक नही मिली. जुन्नारदेव क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी होने पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी. उक्त मामले की जांच करने पर पुलिस ने संदेह के रूप में ग्राम डुंगरिया निवासी साहिल पिता स्व. हसीब अंसारी 25 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो साहिल अंसारी ने बाइक चोरी करने की बात कबूल कर लिया. इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 303(2)बीएनएस के प्रकरण पंजीबद्ध कर उसके पास से चोरी की बाइक जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपी साहिल अंसारी को आज न्यायाल के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

अन्य दो साथियों के साथ किया था चोरी ००००००

पुलिस की पूछताछ में साहिल अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने अन्य दो साथी दीपक और नागले नामक युवक के साथ जुन्नारदेव क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. अब अन्य दो आरोपी के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दीपक और नागले के गिरफ्तार होने के बाद चोरी की गई अन्य बाइक भी बरामद होगी. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी की तलाश कर रही है.

अन्य शहरों से की बाइक चोरी ००००००

पुलिस ने बताया कि साहिल अंसारी की निशांदेही पर होण्डा ड्रीम युगा बाइक क्रमांक एमपी 28 एमवाय 6503, बाइक क्रमांक एमपी 28 एमजेड 6032 जब्त किया गया है वहीं पूछताछ में साहिल अंसारी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ जिला होशंगावाद, सीहोर, बैतूल से भी अन्य 4 बाइक चोरी किया था. पुलिस ने साहिल के घर से चोरी की गई चारों बाइक भी बरामद किया है.

टीम को मिली साफलता

चोरी की बाइक बरामद करने में जुन्नारदेव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, सउनि राजकुमार कुमरे, प्र.आर. दिलीप उपाध्याय, प्रआर विजेन्द्र सिंह बघेल, आर.रामअवतार तिवारी, आर. निलेश पाल, आर. लखन धुर्वे, आर.भगवान सिंह, आर. संतोष धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही है.

Next Post

सतना के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी :डॉ यादव

Sat Dec 27 , 2025
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाये गये नवनिर्मित अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना पर भगवान की विशेष कृपा है। जिसके कारण यहां चित्रकूट में भगवान राम, कामतानाथ और मैहर में मां शारदा […]

You May Like