जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यू आनंद नगर में एक युवक को धमकी देकर जालसाज नेे 1.72 लाख हड़प लिए।पुलिस के मुताबिक न्यू आनंद नगर निवासी 34 वर्षीय शाहिद हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। अज्ञात व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उन्हें ऑनलाइन ही डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
आरोपी ने उन्हें शारीरिक चोट पहुँचाने का डर दिखाया, जिससे शाहिद बुरी तरह घबरा गए। इसी मानसिक दबाव का फायदा उठाकर जालसाज ने उससे कुल 1, 72, 727 की मोटी रकम हड़प ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीडि़त ने तुरंत अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन बैंक खातों और ट्रांजैक्शन आईडी की जांच कर रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
