जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये 208/9

हरारे, 18 जनवरी (वार्ता) कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (नाबाद 45 ), ध्रुव पटेल (36), कियान ब्लिग्नॉट (33) और टाटेंडा चिमुगोरो (30) की जुझारू पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के 10वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया।

आज यहां इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। नथानिएल हलाबंगना (शून्य) और कुपाकवाशे मुरादजी आठ रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज खुल नहीं खेल सके।

ध्रुव पटेल ने 53 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाये। कियान ब्लिग्नॉट ने 63 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 33 रनों की पारी खेली। टाटेंडा चिमुगोरो ने 25 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। ब्रैंडन सेन्जेरे (14) और लीरॉय चिवाउला (13) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान सिम्बाराशे मुडजेगरेरे 63 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। शेल्टन माजवितोरेरा तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड के लिए मैनी लुम्सडेन को तीन विकेट मिले। राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद ने दो-दो विकेट लिये। ल्यूक हैंड्स और एलेक्स फ्रेंच ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

नाबालिग वाहन चोर के खिलाफ कार्रवाई, बरामद किए 2 ई-रिक्शा

Sun Jan 18 , 2026
भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने एक नाबालिग वाहन चोर के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने नाबालिग के पास से चोरी के दो बेट्री रिक्सा बरामद किए, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रू. है. थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को दो फरियादियों अनिकेत लोधी (24) […]

You May Like