जन्माष्टमी पर मंदिर के बाहर स्क्रीन पर चलीं कुरान की आयतें

इंदौर: जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक उर्दू में लिखी धार्मिक सामग्री प्रदर्शित होने से विवाद की स्थिति बन गई. स्क्रीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए जांच की मांग की. पुलिस जांच में सामने आया कि स्क्रीन पर दिखाई गई सामग्री कुरान की आयतें थीं.
जांच में यह भी पता चला कि डिस्प्ले बोर्ड पर अलग अलग धार्मिक आयोजनों के लिए तैयार सामग्री एक ही पेन ड्राइव में रखी गई थी. इसी दौरान जन्माष्टमी के कार्यक्रम के बीच दूसरी सामग्री स्क्रीन पर चल गई. गलती सामने आने पर संचालक ने तत्काल उसे हटाकर जन्माष्टमी से संबंधित संदेश प्रदर्शित करना शुरू कर दिया. मामले में सवाल यह है कि जिस दिन मंदिर के बाहर जन्माष्टमी से जुड़े संदेश चलाए जाने थे, उस समय दूसरी धार्मिक सामग्री स्क्रीन तक कैसे पहुंची.

पुलिस अब डिस्प्ले बोर्ड लगाने वाले व्यक्ति, उसके संचालन और पेन ड्राइव में सेव सामग्री की जांच कर रही है. मामले में एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारा या स्लोगन चलने की बात सामने नहीं आई है. मामला डिस्प्ले संचालक की लापरवाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Next Post

35 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

Sun Sep 6 , 2026
इंदौर:राहुल गांधी की छात्रों की सभा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है. यही कारण है कि मात्र दो दिन में करीब 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीयन करा लिया है.विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर […]

You May Like