बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों को ऑटो ने मारी टक्कर

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत उड़ना चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बर्थडे पार्टी में जा रहे मोटरसाइकिल युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मदर टेरेसा निवासी राकेश कुमार राय (36) अपने साथी सत्येन्द्र लोधी और मुकेश बर्मन के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पाटन में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। सत्येन्द्र लोधी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एम जे 8886 चला रहा था। जैसे ही युवकों की मोटर साइकिल उड़ना चौराहे से आगे बढ़ी, तभी जबलपुर की ओर से आ रहे ऑटो एमपी 20 जेड एक्स 3543 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्येन्द्र और मुकेश बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों के हाथ, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुजराती मंडल, महिला मंडल एवं गुजराती मंडल चैरिटेबल क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ मढ़ाताल स्थित गुजराती मंडल परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर के प्रथम […]

You May Like