माधव नेशनल पार्क से निकला टाइगर गांव में घुसा, दहशत का माहौल

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के रायपुर धमकन गांव में आज गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब माधव टाइगर रिजर्व से निकलकर एक टाइगर आबादी क्षेत्र में जा पहुंचा। टाइगर ने एक भैंस को अपना शिकार बना लिया और उसे खींचकर ले गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की मदद से टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया।

आज गुरुवार को माधव टाइगर रिजर्व से निकली मादा टाइगर रायपुर धमकन गांव में जा पहुंची। यहां उसने रामबरन गुर्जर के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बाड़े में बैठी भैंस पर हमला कर दिया। टाइगर ने भैंस की गर्दन अपने जबड़े में दबोच ली और उसे खींचकर ले गई। इसी दौरान रामबरन गुर्जर शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी उनका आमना-सामना टाइगर से हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामबरन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की मदद से टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर काबू में लिया गया है।

Next Post

इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu Apr 16 , 2026
इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 121 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12.10 लाख रुपए […]

You May Like