राहुल गांधी के निर्देश पर एआई इंपैक्ट सम्मेलन में हुआ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एआई इंपैक्ट सम्मेलन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा है कि यह षडयंत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इशारे पर रचा गया था।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो किया है, उसका आक्रोश पूरे हिंदुस्तान के युवाओं में है।” उन्होंने कहा कि इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, जो युवा कांग्रेस के नेता हैं।

श्री पात्रा ने कहा कि ये छोटे कार्यकर्ता नहीं बल्कि बड़े पदों पर आसीन कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, “ये अफरातफरी में अंदर चले गये हों ऐसा नहीं है। इन्होंने पहले पंजीकरण करावाया। इन्हें क्यूआर कोड प्राप्त हुआ। ये एक इरादे के साथ अंदर गये।” उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता उल्टा टी-शर्ट पहन कर अंदर गये जिसमें दिख नहीं रहा था कि क्या लिखा है।

श्री पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के आवास पर उनकी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यह योजना बनी और यह ‘प्रयोग है, संयोग नहीं।’

Next Post

सिहोरा बवाल में तीन एफआईआर, 49 उपद्रवी गिरफ्तार

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर। सिहोरा आजाद चौक मेें गुरूवार देर रात्रि दो समुदाय के बीच हुए टकराव के बाद तीन एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही 49 उपद्रवी भी गिरफ्तार कर लिए गए है। शुक्रवार को एहतियात 200 का फोर्स तैनात रहा। पुलिस के पहरे के बीच जुमे की नमाज हुई। […]

You May Like

मनोरंजन