
दमोह। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक राखी मेरी भी अभियान के तहत दमोह से देश के वीर जवानों के लिए 4000 राखियां भेजी गईं।राष्ट्रीय कवि संगम, आजाद मंच और एक पहल मानवता की ओर-थ्री सिस्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां एकत्रित कर सागर कैंट में पदस्थ जवानों को भेंट की गई।इस अवसर पर बच्चों ने जवानों की लंबी उम्र और देश की रक्षा की कामना की।
अभियान का नेतृत्व आशीष तंतुवाय, डॉ. बबीता चौबे श्शक्तिश्, नसीमा बेगम और नम्रता द्विवेदी ने किया।आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी में सेना के प्रति सम्मान और सद्भावना की भावना जागृत करना है।
