मध्यप्रदेश को कर्ज, भ्रष्टाचार और अपराध की राजधानी बना दिया

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश को कर्ज, भ्रष्टाचार और अपराध की राजधानी बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के नाम पर कर्ज लेकर विधायकों की तनख्वाह बढ़ाने, मंत्रियों के घरों के सौंदर्यीकरण, महंगी गाड़ियां खरीदने और आयोजनों पर खर्च किया जा रहा हैं।

पटवारी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि हर योजना और विभाग कमीशनखोरी पर चल रहा है। किसानों को न कर्जमुक्ति मिली और न ही समय पर खाद। वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, रोजाना बेटियों के साथ बलात्कार और देश में सबसे अधिक अपहरण की घटनाएं मध्यप्रदेश में हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की संपत्तियां कौड़ियों के भाव बेची जा रही हैं। नशामुक्ति अभियान भी विफल रहा, जबकि प्रदेश आज नशे और शराबखोरी का गढ़ बन चुका है।

पटवारी ने कहा कि गरीबी और कुपोषण में भी मध्यप्रदेश देश में सबसे ऊपर है। कांग्रेस इस विफल और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Next Post

पिपरिया घाट पर मिनी ट्रक पलटा, चालक सहित छह लोग घायल

Mon Aug 25 , 2025
निवास। निवास से मंडला मार्ग पर स्थित पिपरिया घाट पर एक मिनी ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की […]

You May Like