एक्स-रे का इंतजार कर रहे वृद्ध ने दम तोड़ा, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

सतना: सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे वृद्ध को चिकित्सक द्वारा एक्स-रे कराने की सलाह दी गई. लेकिन एक्स-रे कराने के लिए 2 घंटे का इंतजार वृद्ध की मौत का सबब बन गया. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में खासा हंगामा किया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोटर वार्ड क्र. 2 के निवासी गणेश सोनी पिता राम प्रसाद उम्र 62 वर्ष को गुरुवार की रात से ही सीने में दर्द की समस्या शुरु हो गई.

जिसे देखते हुए उनकी पत्नी कलावती और बेटी पूजा उन्हें लेकर दोपहर लगभग 2 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे. इमरजेंसी युनिट में मौजूद चिकित्सक ने वृद्ध गणेश के स्वास्थ्य की जांच की और परिजनों से मरीज का एक्स-रे कराने की सलाह दी. जिसके चलते पत्नी और बेटी दोनों मिलकर गणेश को अस्पताल के नैदानिक केंद्र में ले गए. लेकिन उस दौरान भोजनावकाश की वजह से एक्स-रे युनिट बंद हो गई थी.

जिसे देखते हुए परिजन वहा पर निकट ही खाली स्थान पर मरीज को बैठाकर इंतजार करने लगे. वहीं शाम के 4:30 बजते-बजते वृद्ध मरीज की तबियत बिगडऩे लगी. इससे पहले ही पत्नी और बेटी कुछ समझ पाते, वृद्ध की मौत हो गई. पिता की हालत देख बेटी बुरी तरह घबरा गई और फौरन ही स्टे्रचर पर लादकर पिता को एक बार फिर इमरजेंसी युनिट पहुंच गई. जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने दोबारा जांच की. लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी. यह जानकारी सामने आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.इतना ही नहीं बल्कि चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगाम शुरु कर दिया.
 मर्चुरी भेजा गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित अन्य लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल में लग गया. हंगाम बढ़ता देख परिजनों से लिखित शिकायत की मांग करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. इसी कड़ी में परिजनों के आरोप को देखते हुए पुलिस द्वारा शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई. लेकिन जैसे ही पुलिस द्वारा शव को मर्चुरी ले जाया जाने लगा वैसे ही परिजनों ने एक बार फिर हंगामा करने का प्रयास किया

Next Post

स्टार प्लस ने रिलीज किया ‘शहज़ादी… है तू दिल की…’का नया प्रोमो

Sat Nov 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के आने वाले शो शहज़ादी है तू दिल की के नए प्रोमो में इस बार दिल-धड़काने वाला एक्शन पूरी तरह छा गया है। सीरीज़ का यह पड़ाव भी खास है, क्योंकि मशहूर तेलुगु टीवी स्टार अशिका पाड़ुकोण अपने हिंदी टेलीविज़न डेब्यू के साथ दीपा के किरदार […]

You May Like