खेल मंत्री सारंग के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना; सम्मान में मिली शील्ड और मेमेंटो ले उड़े अज्ञात बदमाश

भोपाल। खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर बंगले के स्टोर रूम से ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड लेकर फरार हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात दो और तीन अप्रैल की दरमियानी रात की है, जिसका खुलासा आज सोमवार की सुबह हुआ। स्टोर रूम का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, चोरी गई वस्तुएं मंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानस्वरूप मिली थीं। फिलहाल इनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्टोर रूम में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिससे आरोपियों की पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

बैतूल में शराब सिंडिकेट की मनमानी: 199 की बीयर 260 में बेच रहे

Mon Apr 6 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही शराब दुकानों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दरों पर बिक्री के आरोप सामने आए हैं। विशेष रूप से शाहपुर समूह की पीसाझोड़ी शराब दुकान को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के […]

You May Like