गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव से संकट में आए गाँव 

रीवा। रीवा और मैहर जिले की सीमा पर स्थित गोविंदगढ़ तालाब में पानी के मामूली रिसाव की सूचना सामने आने के बाद आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई। मुकुंदपुर, धोबहट समेत दो दर्जन से अधिक गांवों पर जलभराव का खतरा होने की आशंका जताई गई।

सूचना के बाद प्रशासन ने मौके पर अधिकारियों को भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया। प्रशासन के मुताबिक बांध की आरडी 3750 से 3800 मीटर के बीच दो स्थानों पर आधा एचपी से भी कम पानी का रिसाव पाया गया है। निरीक्षण में रिसाव अत्यंत मामूली मिला और इसमें किसी तरह की वृद्धि नहीं देखी गई।

अधिकारियों का कहना है कि पानी का रंग स्वच्छ है और तकनीकी तौर पर बांध के क्षरण के कोई संकेत नहीं मिले हैं। प्रशासन ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा

Mon Aug 17 , 2026
सीधी। कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक कोतवाली पुलिस पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगद 4,600 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक […]

You May Like