सिडनी 22 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियन सिटिज़न्स पार्टी के नेशनल चेयरमैन रॉबर्ट बारविक ने कहा है कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची की चीन के ताइवान पर गलतबयानी क्षेत्र को अस्थिर करने वाली हैं और पूरे इलाके की सुरक्षा को कमज़ोर करती हैं। श्री बारविक ने हाल ही में शिन्हुआ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “दूसरे विश्व युद्ध के बाद से इलाके की सुरक्षा जापान के शांतिवादी संविधान पर आधारित रही है, जिसे ताकाइची लंबे समय से कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं और प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने ऐसा करने की कोशिश जारी रखी है।”
श्री बारविक ने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री ने दूसरे विश्व युद्ध में चीनी, कोरियाई, ऑस्ट्रेलियाई और दूसरों पर ज़ुल्म करने वाले जापानी युद्ध अपराधियों के प्रति अपनी हमदर्दी दिखाई है। उन्होंने कहा, “इसलिए उनका बयान इलाके की सुरक्षा को बहुत अस्थिर करने वाला है, और यह जापान की सुरक्षा और पूरे इलाके की सुरक्षा, दोनों को कमज़ोर करता है।”

