वीवीआईपी मूवमेंट: तुरंत भरे शास्त्री ब्रिज की सड़क के गड्ढे

जबलपुर: शनिवार 23 अगस्त को मदन महल से दमोह नाका तक बने प्रदेश की सबसे बड़े फ्लाइओवर का लोकार्पण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं कई वीआईपी के चलते आनन- फानन में शनिवार दोपहर शास्त्री ब्रिज के गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।

विदित है कि विगत कई माह से शास्त्री ब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे और सड़क भी जर्जर स्थिति में थी। लेकिन उसकी मरम्मत का काम नहीं हो रहा था, वहीं जब शनिवार को शहर में दिग्गज नेता पहुंचे तो नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की नींद एक बार फिर खुल गई। जिसके चलते शास्त्री ब्रिज पर पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क को अब दुरुस्त किया गया।

Next Post

घर से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका, संदेही पुत्र की तलाश

Sat Aug 23 , 2025
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाखरे गली मे स्थित एक मकान से महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है। परिजनो के बताए अनुसार संदेही पुत्र की तलाश की जा रही है। पुलिस […]

You May Like