अजंता अर्बन बैंक गबन मामले में पूर्व विधायक जांबड़ का आत्मसमर्पण

छत्रपति संभाजीनगर (वार्ता) महाराष्ट्र में अजंता अर्बन बैंक गबन मामले में वांछित कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष जांबड़ ने शुक्रवार को शहर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

गत 21 जनवरी को अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से पुलिस पिछले कुछ दिनों से उनकी तलाश कर रही थी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी।

अंत में अजंता अर्बन बैंक के चेयरमैन जांबड़ ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

बैंक में 98.48 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में सिटी चौक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Next Post

सिद्दारमैया को मुडा मामले में दोषमुक्त नहीं किया गया: भाजपा

Sat Feb 8 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुडा मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया है लेकिन उसने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया या उनके परिवार को दोषमुक्त नहीं किया है। श्री विजयेंद्र ने […]

You May Like