
जबलपुर । अपराधों के रोकथाम हेतु जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में कॉम्बिंग गश्त की गई जिसमें वर्ष 2018 से फरार आरोपी सौरभ पटेल 28 वर्ष निवासी भमकी शाहपुर मढ़ई थाना रांझी जबलपुर को गिरफ्तार कर पेश किया गया। इसके अलावा 16 अन्य निगरानी शुदा बदमाशों के वारंत भी तामील किए गए।
