कोलंबिया में हेलिकॉप्टर दुर्घटना, एक सैनिक की मौत

कोलंबिया में हेलिकॉप्टर दुर्घटना, एक सैनिक की मौत

बोगोटा, 30 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की नौसेना का एक हेलिकॉप्टर देश के उत्तरी क्षेत्र में आपूर्ति मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार एक सैनिक की मौत हो गयी।

नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बेल 412ईपी हेलिकॉप्टर मालागाना शहर के पास उड़ान भरने के तुरंत बाद पानी में गिर गया। चालक दल के तीन अन्य सदस्यों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

कोलंबियाई रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स के सहयोग से दुर्घटना की जांच के लिए एक निरीक्षण दल का गठन किया गया है।

Next Post

मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान हड़कंप, ढाई साल की बच्ची का अपहरण

Wed Apr 30 , 2025
ग्वालियर: शहर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित बाबा मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब महज ढाई साल की एक बच्ची का अपहरण हो गया। यह बच्ची झांसी से अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि […]

You May Like