मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान हड़कंप, ढाई साल की बच्ची का अपहरण

ग्वालियर: शहर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित बाबा मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब महज ढाई साल की एक बच्ची का अपहरण हो गया। यह बच्ची झांसी से अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक बच्ची लापता हो गई। जब काफी देर तक वह नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई जिनमें एक युवक बच्ची को लेकर बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही ये जानकारी पुलिस को मिली, कंपू थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया गया है।

Next Post

पहलगाम आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति पर नजर रख रहा है अमेरिका: टैमी

Wed Apr 30 , 2025
वाशिंगटन 30 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि वह पूरी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर में और […]

You May Like