पहलगाम आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति पर नजर रख रहा है अमेरिका: टैमी

पहलगाम आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति पर नजर रख रहा है अमेरिका: टैमी

वाशिंगटन 30 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि वह पूरी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर में और अधिक तनाव रोकने के लिए पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के संपर्क में हैं और उनसे संघर्ष से बचने का आग्रह कर रहे हैं। अमेरिका घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है और जिम्मेदार कूटनीति को प्रोत्साहित करता है। सुश्री ब्रूस ने दुनिया की नजरों के सामने शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए पाकिस्तान के हालिया बयानों पर भी बात की।

Next Post

इंदौर वासियों को समर्पित हुईं 100 इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियां

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर: नगर निगम इंदौर के स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हर्डिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों […]

You May Like