
शाहगढ़। मध्यप्रदेश के शाहगढ़ में नकली डीएसपी बनकर ठगी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। बता दे कि कुछ अज्ञात लोग खुद को डीएसपी बताने वाला एक शातिर युवक आरक्षक भर्ती दिलाने का झांसा देकर युवाओं से अवैध वसूली कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
थाना प्रभारी संदीप खरे ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना परिसर के पास से चार आरोपी को धर दबोचा।
प्रारंभिक पूछताछ में कई युवाओं से रकम लेने की बात सामने आई है। पुलिस अब ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी से दस्तावेज और मोबाइल जब्त कर जांच जारी है।
