अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के जाम रोड के रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अंषुल पिता घनष्याम कड़वे उम्र 17 साल जाम रोड का रहने वाला है। उसकी मां षिक्षिका और पिता नागपुर में जॉब करते है। बुधवार की रात उसने अपने परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब सुबह देर तक नहीं उठा, तो उसका भाई उसे उठाने उसके कमरे में पहुंचा। जब उसने दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की में झांककर देखा, तो दंग रह गया। उस दौरान उसकी मां स्कूल चली गई थी। वही उसके पिता नागपुर में थे। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पड़ौस के लोग आ गए। तत्काल उसकी मां और पिता को सूचित किया गया। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएक कर ष्ंषव परिजनों को सौंप दिया है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Next Post

पिकअप में बाइक घुसी, एक मौत, एक घायल

Thu Aug 13 , 2026
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के रिगरोड में गुरूवार को सड़क हादसा होने से एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार घायल सचिन पिता तुलसीराम प्रजापति उम्र 20 साल खैरीकला […]

You May Like