ब्‍लैक स्‍पॉट देखने पहुंचे कलेक्‍टर-एसपी 

जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिले के ब्‍लैक स्‍पॉट का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा के लिए आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्‍होंने पनागर के पास कुश्‍नेर तिराहा और बम्‍हनौदा बाईपास का स्‍थल निरीक्षण कर एनएचएआई के अधिकारी अमृत साहू को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्‍यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि एनएचएआई में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक, ब्लिंकर्स, रिफ्लेक्टर्स और प्री-फेब्रिकेटेड डिवाइडर लगाये जायें, डिवाइडर की रंगाई-पुताई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें। साथ ही जहाँ आवश्यकता हो वहाँ सर्विस रोड भी बनायें। इस दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

कॉलेज परिसर में दिखे तेंदुआ शावक के पंजे के निशान

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर। ओएफके परिसर, जीसीएफ के पास, घाना खमरिया में चहलकदमी के बाद अब तेंदुए के बच्चे के पैर के निशान सिविल लाइन स्थित वेटरनरी कॉलेज परिसर में देखे गए हैं। मौके पर पहुंचे स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फारेंसिक एंड हैल्थ के एक्सपर्ट्स ने भी आशंका जाहिर की है कि ये […]

You May Like