लाइनमैन के परिजनों को 5 लाख की सहायता, नौकरी और पेंशन का स्वीकृति पत्र

सीहोर: विधायक सुदेश राय द्वारा ग्राम खंडवा पहुंचकर हादसे का शिकार हुए विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी मृतक लाईनमैन विजय वर्मा के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और छोटे भाई को नौकरी सहित मृतक की पत्नी के लिए पेंशन राशि के स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया. विधायक सुदेश राय की विशेष अनुशंसा के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री द्वारा मृतक लाईनमैन विजय वर्मा के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई है.

स्वीकृति पत्र प्रदान करते समय विधायक सुदेश राय के साथ एसडीएम तन्मय वर्मा, तहसीलदार भारत नायक विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और ग्राम पंचायत सरपंच ग्रामीणजन मौजूद थे. विधायक सुदेश राय ने हादसे के शिकार हुए आउटसोस विद्युत मंडल के कर्मचारी खजुरिया बांग्ला फीडर में कार्यरत रहे लाइनमैन मृतक विजय वर्मा के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की और मृतक लाइनमेन विजय वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Next Post

सोयाबीन फसल पर पीला मोजेक रोग: राहत और सर्वे के निर्देश

Tue Sep 16 , 2025
इटारसी: नर्मदापुरम जिले में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजेक रोग के प्रकोप के बाद सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय ने सभी विभागीय अधिकारियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत नुकसान का आकलन करने को कहा है। […]

You May Like