सरकार ने वस्त्र उद्योग पीएलआई योजना के तीसरे चरण के तहत 22 और प्रस्ताव मंजूर किये

नयी दिल्ली (वार्ता) सरकार ने वस्त्रों के लिए उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे चरण के तहत 22 नए आवेदकों को मंजूरी दी है।

कपड़ा मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति ने एक अधिकारी देते हुए बताया कि इन स्वीकृत कंपनियों सीहोर से कुल 2,339.14 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है। ये कंपनियां अधिसूचित उत्पादों में 15,561.34 करोड़ रुपए का अनुमानित कारोबार करेंगी और इससे 36,217 रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

इस तरह तीसरे चरण में अब तक कुल 96 कंपनियों का चयन किया गया है, जिन्होंने 12,822.67 करोड़ रुपए के कुल निवेश और 58,294.18 करोड़ रुपए के अनुमानित कारोबार की प्रतिबद्धता जताई है।

नये सुकृत स्वीकृत 22 आवेदकों के प्रस्ताव में पीएलआई योजना के मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक और टेक्निकल टेक्सटाइल जैसे प्रमुख फोकस क्षेत्र शामिल हैं, जिससे मूल्यवर्धित वस्त्र विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।

मंत्रालय ने कहा है कि पीएलआई योजना के तहत इन कंपनियों को शामिल करना, वस्त्र क्षेत्र के उभरते क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों के प्रति उद्योग जगत की निरंतर सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। प्रस्तावित निवेश और उत्पादन क्षमताओं से आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप एक मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में सहायता मिलने की उम्मीद है।

 

Next Post

होम्योपैथी चिकित्सकों को झोलाछाप कहना पड़ेगा भारी, नया आदेश जारी

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) के अंतर्गत होम्योपैथी आचार व पंजीकरण बोर्ड (बीईआरएच) ने पंजीकृत होम्योपैथिक चिकित्सकों की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम-2020 के तहत होम्योपैथी देश में विधिक रूप से मान्यता प्राप्त चिकित्सा पद्धति […]

You May Like