रेलवे स्टेशन: कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हुई प्लेटफार्म 2 की सड़क, यात्री परेशान

सीहोर. सालभर कुबेरेश्वर धाम के लिए लाखों श्रृद्धालु ट्रेन से सीहोर पहुंच रहे हैं. लेकिन प्लेटफार्म नंबर 2 पर उतरने वाले यात्रियों की जमकर फजीहत हो रही है. कहने को तो अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है. लेकिन हकीकत यह है कि प्लेटफार्म नंबर 2 पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

हालत यह है कि यहां के रास्ते तो रेलवे विभाग ने बंद कर दिए हैं. लेकिन अब तक मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया. वहीं इस मार्ग पर रैक पाइंट के ट्रकों की धमाचौकडी से सडक बदहाल होने के साथ ही हर पल हादसे का भय बना रहता है.

गौरतलब है कि करोडों रुपए की लागत से सीहोर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है. लेकिन प्लेट फार्म नंबर 1 पर ही अधिकतर निर्माण कार्य दिखाई दे रहे हैं जबकि प्लेटफार्म नंबर 2 की लंबे समय से दयनीय बनी हुई है. दिनभर ट्रक घनी बस्ती से प्लेटफार्म नंबर 2 पर बने रैक पाइंट पहुंचते हैं. इन ओवर लोड ट्रक से पूरा माल गडढों और कीचड में तब्दील हो गया है ऐसे में देशभर से कुबेरेश्वर धाम के लिए स्टेशन पर पहुंचने वाले श्रृद्धालु कीचड में सनने के साथ ही यहां बने बडे बडे गड्ढे से दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं.

गुरू पूर्णिमा महोत्सव के चलते बडी संख्या में श्रृद्धालु रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं. जिनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने पांच गेट लगवा दिए हैं जो भीड बढने के समय खोलने की बात कही जा रही है. लेकिन यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 पर जो अन्य रास्ते थे वह बंद कर दिए गए हैं. जबकि जिस मार्ग से श्रृद्धालुओं को आना जाना है. वह कीचड और गड्ढों से पटा पड़ा है. इससे बडी संख्या में लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं.

अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर 2 पर शेड बढाने, प्लेटफार्म चौडा करने के साथ ही प्लेटफार्म दो पर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जा रहा है. जिससे चारो तरफ अधूरे निर्माण कर मेटेरियल फैला हुआ है, जो यात्रियों की परेशानी का कारण बन रहा है, रेलवे का मार्ग होने से स्थानीय प्रशासन इस कार्य को करने से पल्ला झाड रहा है.

इनका कहना है

रैक पाइंट की तरह से सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है, आगामी समय में प्लेटफार्म नंबर 2 तक यह सडक बनेगी। कीचड से निपटने चुरी डलवाई थी अधिक यात्री और वर्षा के चलते काम नहीं कर रही है।

जेएस मिश्रा
रेलवे प्रबंधक, सीहोर

Next Post

मूंग खरीदी अब तक नहीं हुई चालू

Thu Jul 10 , 2025
बनखेड़ी। बनखेड़ी में मूंग खरीदी को लेकर शासन ने जो गाइडलाइन और तारीख 7 जुलाई से 8 अगस्त तक सीमा तय की है लेकिन आज 9 जुलाई तक एक भी खरीदी केंद्र पर तुलाई चालू नहीं हुई है किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर केंद्र पर पहुंच गए है भारी बारिश के […]

You May Like