इंदौर: महू नाका क्षेत्र में घरेलू आटा चक्की चलाते समय हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 70 वर्षीय महिला ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में साड़ी का पल्लू मशीन में फँस जाने से महिला का गला घुट गया था, मामले में पुलिस जांच कर रही है.छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के महू नाका में रहने वाली 70 वर्षीय चंद्रकांता पति राधेश्याम अपने घर पर आटा चक्की चलाकर काम करती थीं.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना 21 नवंबर को दोपहर के समय की हैं जब वह चक्की चला रही थीं, तभी उनकी साड़ी का पल्लू मशीन में फँस गया था साड़ी कसने से उनका गला दब गया और वे वहीं घायल होकर गिर पड़ीं. परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बीते छह दिनों से उनका उपचार किया जा रहा था, देर रात उनकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना पर छत्रीपुरा पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
