वाहनों की बैट्री चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना: घर के सामने खड़े ट्रैक्टरों में लगी बैटरी को रात में अंधेरे में चुरा ले जाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
मैहर जिले के बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार लटागांव निवासी विमल रावत द्वारा 2 महीने पहले शिकायत की गई थी. विमल ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों ट्रैक्टर को घर के सामने खड़ा करने के बाद वे सो गए थे. लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो दोनों ट्रैक्टर में लगी बैटरी नदारद थी. विमल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरु की. विवेचना के दौरान विवेक गुप्ता उर्फ विक्की 35 वर्ष और बंदे पटेल उर्फ छोटू 21 वर्ष दोनों निवासी लटागांव प्रमुख संदेही के तौर पर सामने आए. लिहाजा पुलिस ने दोनों को दबाचते हुए कड़ाई से पूछताछ की. दोनों ने ट्रैक्टर से बैटरी चुराने की घटना स्वीकार कर ली. लिहाजा दोनों की तस्दीक पर चुराई गई दोनों बैटरी को बरामद कर लिया गया.

Next Post

कार्ड की फीस बंद कराने का झांसा देकर बीई छात्र से 1.30 लाख ठगे

Mon Sep 21 , 2026
इंदौर: पलासिया क्षेत्र में बीई छात्र को क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा शुल्क बंद कराने का झांसा देकर साइबर ठगी की गई. जालसाज ने बैंक प्रतिनिधि बनकर छात्र से एक वेबसाइट पर प्रक्रिया पूरी कराई. छात्र द्वारा ओटीपी दर्ज करते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 30 हजार रुपए की […]

You May Like