देवसर: सिंगरौली जिले के बैढ़न ,देवसर, चितरंगी, सरई, मोरवा के सर्राफा, हार्डवेयर, मेडिकल, व्यापारियों द्वारा ग्राहकों को पक्की बिल न देकर कच्ची रसीदें दी जा रही हैं। ग्राहक भी कच्ची बल प्राप्त कर संतुष्ट हो जाता है कि उसे अधिक दाम नही देना पड़ा।
जहां लोग सोने -चांदी की खरीदी कर रहे हैं। वही कई सर्राफा व्यापारी बिना जीएसटी के सोना-चांदी बेच रहे हैं। जिससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है।
