जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत झुरझुरू नहर में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसी गांव का रहने वाला दीपचंद भूमिया (50) झुरझुरू नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और सीधे गहरे पानी में चला गया।
पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने की वजह से वह नहर में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
