डीजे पर नाचने के दौरान विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर:पाटन थाना अंतर्गत बिनैकी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार माढोताल के करमेता निवासी बलराम विश्वकर्मा (36) रात करीब 11:45 बजे ग्राम बिनैकी में अपने परिचित प्रमोद विश्वकर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने गया था।

समारोह में उत्साह का माहौल था और लोग डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान लड़के पक्ष की ओर से आए सुभाष विश्वकर्मा और उसके दो अन्य साथियों का किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुँच गई और तीनों आरोपी मारपीट करने लगे। जब बलराम विश्वकर्मा ने स्थिति को बिगड़ते देख बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी उन पर ही भड़क गए।

इस दौरान आरोपी रामू और उसके साथियों ने बलराम के साथ अभद्रता की। विवाद इतना बढ़ा कि रामू ने जान से मारने की नीयत से पास रखे चाकू से बलराम के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी रामू, सुभाष और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

कच्ची दीवार में सेंधमारी कर जेवर ले गए चोर

Wed Apr 22 , 2026
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत सगड़ा महगवां में शातिर चोरों ने एक घर की कच्ची दीवार में सेंधमारी कर सोने-चांदी के कीमती आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जब बुजुर्ग दंपत्ति सो रहे थे तब घर में घुसने के लिए दीवार को खोदकर रास्ता बनाया।जानकारी के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन